“होली पार्टी में धराया ‘मोना’ — 30 हजार का इनामी तस्कर एएनटीएफ के जाल में,ट्रिगर हैप्पी तस्कर गिरफ्तार: पिस्टल, कारतूस और लाखों की नकदी बरामद”

जयपुर/बाड़मेर, 4 मार्च।

मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) राजस्थान और बाड़मेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अंतरराज्यीय तस्कर जस्साराम उर्फ जसिया को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लंबे समय से अफीम व डोडा पोस्त की तस्करी में सक्रिय था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कार्रवाई के दौरान उसके साथी नारायणराम को भी गिरफ्तार किया गया, जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम था।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक श्री विकास कुमार ने बताया

कि “ऑपरेशन मोना रिटर्न” के तहत की गई इस कार्रवाई में टीम ने सटीक सूचना के आधार पर बाड़मेर के बलदेव नगर क्षेत्र में दबिश दी। होली से पूर्व आयोजित एक पार्टी के दौरान दोनों आरोपियों को दबोचा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अत्याधुनिक पिस्टल, 55 जिंदा कारतूस, 440 ग्राम अफीम का दूध, 10 लाख 76 हजार रुपये नकद, एक लग्जरी वाहन तथा अन्य सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से राजस्थान के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था और कई बार पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने में सफल रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जस्साराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 15 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्ष 2024 में गिरफ्तारी के बाद वह अंतरिम जमानत पर बाहर आया और पुनः फरार हो गया था। इसके बाद उस पर इनाम घोषित किया गया था।

एएनटीएफ और बाड़मेर पुलिस की संयुक्त टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत घेराबंदी कर इस बार उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। कार्रवाई में एएनटीएफ चौकी बाड़मेर और डीएसटी बाड़मेर की विशेष भूमिका रही।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें