कामां थाने की कमान अब सख्त तेवर वाले अधिकारी सुनील कुमार चौधरी के हाथों में पदभार संभालते ही अपराधियों को कड़ा संदेश— कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं

कामां (डींग)। कामां थाना क्षेत्र को नया और दमदार नेतृत्व मिल गया है। अपने सख्त कार्यशैली और अनुशासित पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले सुनील कुमार चौधरी ने रविवार को कामां थाना अधिकारी (SHO) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने स्पष्ट कहा कि अपराध, अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए कामां में कोई जगह नहीं होगी। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाएगा, जबकि अपराधियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने और अपराध संबंधी सूचनाएं तुरंत देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि ईमानदार नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के सिद्धांत पर काम किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी नए थाना प्रभारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की उम्मीद जताई है।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें