“रिश्तों में छिपा था चोर, जीजा के घर पर ही कर दी सेंधमारी” “48 घंटे में खुला नकबजनी का राज, साला निकला चोरी का मास्टरमाइंड”

सोने-चांदी के जेवर और दो मोबाइल चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जयपुर ग्रामीण। नरैना थाना पुलिस ने नकबजनी के एक सनसनीखेज मामले का महज 48 घंटे में पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। हैरानी की बात यह रही कि वारदात का मास्टरमाइंड परिवादी का रिश्ते में साला ही निकला, जिसने अपने ही जीजा के घर को निशाना बनाया।

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि 18 जून को नरैना थाना क्षेत्र निवासी राकेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश उसके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, वृत्ताधिकारी सांभरलेक मुकेश जोशी तथा थानाधिकारी नरैना उमराव सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने संदिग्ध मोनू साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

जांच में सामने आया कि आरोपी मोनू साहू, परिवादी राकेश साहू का रिश्ते में साला लगता है। परिवार के एक कार्यक्रम के दौरान उसने घर की स्थिति और ताले की जानकारी हासिल कर ली थी। मौका मिलते ही वह नरैना पहुंचा और जीजा के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर तथा दो मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी मोनू साहू (25) निवासी आलनपुर, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें