वर्दी का सपना होगा साकार: अमित शाह देंगे 10 हजार नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र

जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह साल 2026 में पहली बार शनिवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में आयोजित भव्य समारोह में नव चयनित 10 हजार पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

शनिवार 10 जनवरी को शास्त्री नगर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चयनित कांस्टेबलों को संबोधित भी करेंगे। हाल ही में प्रदेश में 10 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई है। इसके तहत राज्यभर के विभिन्न जिलों से चयनित अभ्यर्थियों को जयपुर बुलाया गया है। भर्ती परीक्षा में टॉप करने वाले कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र स्वयं गृह मंत्री अमित शाह के हाथों दिए जाएंगे, जबकि अन्य चयनित अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शनिवार को जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की। मुख्यमंत्री ने उनके राजस्थान आगमन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राजस्थान पुलिस के सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें