Jhunjhunu Gangwar : खिरोड़ की कैमरी की ढाणी में गैंगवार, फायरिंग में दो बदमाशों की मौत

 

झुंझुनूं। जिले के खिरोड़ थाना क्षेत्र की कैमरी की ढाणी में शुक्रवार सुबह हुई सनसनीखेज गैंगवार में दो बदमाशों की मौत हो गई। मरने वालों में ढाका की ढाणी निवासी सुनील सुंडा और सीकर जिले के राणोली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी शामिल है। पुलिस के अनुसार यह वारदात आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई।

 

कार में बैठे हिस्ट्रीशीटर पर हुई फायरिंग

 

पुलिस के अनुसार, घटना के समय गोठड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा कैमरी की ढाणी स्थित अपने घर के बाहर कार में बैठा हुआ था। उसके साथ कार में सुनील सुंडा भी मौजूद था। इसी दौरान बिना नंबर की कार में सवार होकर चार बदमाश मौके पर पहुंचे और रविंद्र कटेवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

 

फायरिंग के दौरान रविंद्र कटेवा किसी तरह झुककर बच गया, लेकिन हमलावर मौके से फरार होने लगे। भागते समय बदमाशों की कार का स्टीयरिंग सुनील सुंडा ने पकड़ लिया, जिस पर बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील सुंडा को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 

दूसरे बदमाश की भी मौत, इलाके में तनाव

 

इसी गैंगवार के दौरान कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी की भी गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर

जमा हो गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें