Kim Jong Un Birthday: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन आज मना रहे हैं 43वां जन्मदिन

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन आज, 8 जनवरी 2026 को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। किम जोंग उन का जन्म 8 जनवरी 1982 को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में हुआ था। बेहद गोपनीय और रहस्यमयी जीवन जीने वाले किम जोंग उन दुनिया के सबसे चर्चित और सख्त शासकों में गिने जाते हैं।

किम जोंग उन उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग के पोते और पूर्व शासक किम जोंग इल के बेटे हैं। सत्ता की यह विरासत ‘बेकडू वंश’ के नाम से जानी जाती है। किम इल सुंग ने 1948 में उत्तर कोरिया की स्थापना की थी और 1994 तक देश का नेतृत्व किया। इसके बाद किम जोंग इल ने 2011 तक सत्ता संभाली। पिता के निधन के बाद किम जोंग उन ने 2011 में कम उम्र में ही देश की कमान संभाली।

बताया जाता है कि किम जोंग उन ने अपनी पहचान छिपाकर स्विट्जरलैंड में पढ़ाई की थी, हालांकि उत्तर कोरियाई सरकार उनके निजी जीवन से जुड़ी जानकारियां बहुत सीमित ही सार्वजनिक करती है। सैन्य शक्ति, परमाणु कार्यक्रम और सख्त नीतियों के कारण किम जोंग उन अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हमेशा चर्चा का केंद्र बने रहते हैं।

Vikas Kumar
Author: Vikas Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें