Kota Police Action: अवैध बजरी मामले में लापरवाही, 2 थानाधिकारियों को किया लाइन हाजिर, दिए ये आदेश

कोटा | Rajasthan News
कोटा जिले में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में Kota Police के दो थानाधिकारियों को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए हैं।
डिकॉय ऑपरेशन में उजागर हुई लापरवाही
पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की वास्तविक स्थिति जानने और अवैध बजरी कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा ने कोटा रेंज में डिकॉय ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के कोटा दौरे से पहले की गई।
इन थानों के SHO पर कार्रवाई
डिकॉय ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर कुन्हाड़ी थाना और नांता थाना के थानाधिकारियों को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए गए। जांच में पाया गया कि अवैध बजरी के परिवहन से जुड़े मामलों में मौके पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई।
18–19 दिसंबर को हुई औचक जांच
डीजीपी के निर्देशानुसार जिलों में थानों की जांच और सुधार के लिए सतर्कता शाखा की टीमें गठित की गई थीं। इसी क्रम में 18 और 19 दिसंबर को कोटा शहर में विजिलेंस टीम ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें कर्तव्य निर्वहन में स्पष्ट लापरवाही उजागर हुई।
पुलिस मुख्यालय का सख्त संदेश
पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। भविष्य में भी इस तरह के डिकॉय ऑपरेशन जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें