राजस्थान में नशे के साम्राज्य पर 48 घंटों में ऐसा प्रहार हुआ कि तस्करों की सांसें अटक गईं। गोलियों की गूंज, हाईवे पर घेराबंदी, लग्जरी कारों से करोड़ों का जहर और महिला की आड़ में चल रहा खेल—सब ANTF की रणनीति के आगे ढह गया। 506 किलो डोडा-चूरा, किलो-किलो अफीम और सैकड़ों ग्राम हेरोइन के साथ पूरा नेटवर्क बेनकाब… और एक के बाद एक तस्कर सलाखों के पीछे!

जयपुर/श्रीगंगानगर/जालोर/बाड़मेर।

राजस्थान में नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने पिछले 48 घंटों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तस्करों की कमर तोड़ दी। अलग-अलग जिलों में की गई सात बड़ी कार्रवाइयों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

🚨 पहली कार्रवाई: 506 किलो डोडा-चूरा जब्त

पाली जिले के सरहदी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान तस्करों ने स्कॉर्पियो से भागने की कोशिश की और फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में टीम ने 506 किलो अवैध डोडा-चूरा, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया। एक आरोपी घायल अवस्था में पकड़ा गया।

💰 दूसरी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

बाड़मेर के धोरीमन्ना से 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर कमलेश को दबोचा गया, जो दो साल से फरार चल रहा था और एमडी बनाने की फैक्ट्री से जुड़ा था।

🧳 तीसरी कार्रवाई: 1.286 किलो अफीम का दूध और 334 ग्राम तैयार अफीम

रीको एरिया बाड़मेर में अफीम की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करने वाले आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

🚗 चौथी कार्रवाई: 102.12 ग्राम हेरोइन

श्रीगंगानगर में बस स्टैंड क्षेत्र से एक तस्कर को 102.12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

🏨 पांचवीं कार्रवाई: 4.211 किलो अफीम, होटल के पास धरपकड़

जालोर में भारतमाला हाईवे के पास होटल पर सप्लाई देने पहुंचे चार तस्करों को दबोचकर 4.211 किलो अफीम का दूध, दो कारें जब्त की गईं।

🚘 छठी कार्रवाई: 96 ग्राम हेरोइन, महिला की आड़

रायसिंहनगर में महिला को साथ रखकर हेरोइन तस्करी कर रहे गिरोह को पकड़ा गया। 96 ग्राम हेरोइन और कार जब्त।

🚙 सातवीं कार्रवाई: 115 ग्राम हेरोइन

श्रीकरणपुर क्षेत्र में लग्जरी कार से 115 ग्राम हेरोइन बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

👮‍♂️ एडीजी एटीएस का बयान

एडीजी एटीएस श्री विकास कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि मादक पदार्थों से संबंधित सूचना 0141-2502877 या व्हाट्सएप 9001999070 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें